ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता खत्म, दूसरी डोज़ के लिए कल से विशेष अभियान

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 27, 2021

टीकाकरण की पहली व दूसरी डोज़ के लिए रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता प्रशासन ने खत्म कर दी है। अब वॉक इन टीकाकरण व्यवस्था होगी। डीएम अभिषेक प्रकाश ने सभी टीकाकरण केंद्रों पर उक्त व्यवस्था तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराएं

डीएम के अनुसार, कोविशील्ड व कोवाक्सीन दोनों प्रकार की वैक्सीन का इस्तेमाल करते हुए पहली व दूसरी खुराक दी जाएगी। दूसरी डोज़ न लगवाने वालों के लिए 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान पहली डोज़ भी दी जाएगी। बैंक, राशन शॉप, बाज़ार व मेला साइट आदि कॉमन साइट पर शिविर के निर्देश दिए हैं।

ये निर्देश दिए गए

सीएचसी स्तर पर मीडिया व सोशल मीडिया के ज़रिये व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। स्कूल व कॉलेज के माध्यम से भी जागरूक किया जाए। स्कूली बच्चों से बुलावा पर्ची के ज़रिये लाभार्थियों को केंद्रों पर बुलाया जाए।

पांच सबसे अधिक टीकाकरण कराने वाले केंद्रों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

जो अधिकारी अपने केंद्रों पर शत प्रतिशत टीकाकरण कराएंगे, वह लखनऊ कार्निवाल में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित होंगे।
 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.